India corona update: देश में कोरोनावायरस के केसों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है|

By New31 Uttarakhand

देश में कोरोना वायरस के केसों में एक बार फिर उछाल देखने को मिली है, जी हां इससे होने वाली मौतों के आंकड़े में भी भारी इजाफा देखा जा रहा है…बता दें की बुधवार को सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण से 57 लोगों की जान गई है. इसके साथ ही देश में कोविड-19 के 18,313 नए केस भी सामने आए हैं. बढ़ती कोरोना केस की संख्या और मौतों के मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है|

आपको बता दें की स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,45,026 हो गई है, साथ ही देश में अब तक आए कोरोना के कुल मामलों में एक्टिव केस की हिस्सेदारी 0.33 फीसदी है… वहीं देश में रिकवरी रेट 98.47 फीसदी है|

वही पिछले 24 घंटे में देश में 20,742 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है. इसके बाद अब तक देश में कुल 4,32,67,571 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है| जानकारी के अनुसार देश में रोजाना की पॉजिटिविटी रेट 4.31 फीसदी है… वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.57 फीसदी है. देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से 5,26,167 लोगों की मौत हो चुकी है. साथ ही देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 4,39,38,764 मामले सामने आए हैं|

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है

बात करे की तो उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है, मंगलवार को प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 250 के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 282 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 223 मरीज ठीक हुए हैं..मंगलवार को एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है.. वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, प्रदेश में फिलहाल 1180 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 1874 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 137, हरिद्वार में 22, नैनीताल में 35, टिहरी में 19, ऊधमसिंह नगर में 32, अल्मोड़ा में 18, उत्तरकाशी में 13, बागेश्वर में एक, पौड़ी में तीन व रुद्रप्रयाग में दो संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 94.91 प्रतिशत और संक्रमण दर 13.08 प्रतिशत दर्ज की गई।

Date -27/07/2022
Pennde By -Naina

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.