कुक ने सीने में घोंपा चाकू मुंबई के 3 स्टार होटल में युवक की बेरहमी से हत्या

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के युवा कुछ कमाने की चाह में गांव छोड़कर शहरों का रूख करते हैं लेकिन वहां वो किस हाल में जिंदगी जी रहे हैं ये कोई नही जानता। कुछ कर दिखाने की चाह में गांव से शहर कमाने निकले उत्तराखंड के एक युवक की महाराष्ट्र में हत्या की गई है। जी हां महाराष्ट्र के 3 स्टार होटल के किचन कुक ने वेटर की बेरहमी से हत्या कर डाली। दरअसल मृतक वेटर नैनीताल के मल्लाकोट ग्राम धनियाकोट तहसील बेतालघाट का रहने वाला था। खबर है कि हत्या करने के बाद भी कुक वहां से भागा नहीं, वो वहीं पर खड़ा रहकर पुलिस का इंतजार करता रहा। उसने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच खाने के ऑर्डर को लेकर विवाद हुआ था। इस पर कुक ने वेटर की हत्या कर दी।

बता दें कि वेटर का नाम जगदीश था और वो उत्तराखंड बेतालघाट का रहने वाला था। जगदीश पिछले एक साल से अंधेरी ईस्ट इलाके के इस होटल में काम कर रहा था। शुक्रवार को जब जगदीश का कुक माधव मंडल के साथ विवाद हो गया तो माधव दौड़कर किचन से चाकू लेकर आ गया। उसने तेजी के साथ चाकू को जगदीश के सीने में घोंप दिया। चाकू जगदीश के दिल के पास जाकर लगा जिस वजह से मौके पर ही खून बहने के बाद उसकी मौत हो गई। वेटर की मृत्यु होते ही होटल में हड़कंप मच गया। होटल प्रबंधक ने जगदीश के शव को नैनीताल भेज दिया और उसका अंतिम संस्कार हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जगदीश के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उसके घर में बूढ़ी मां , पत्नि और दो छोटे बच्चे हैं। होटल प्रबंधक ने भी जगदीश की कोई मदद नहीं की।

Date – 25.07.2022

Pennde By- Kiran Rawat

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.