भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है हाल ही में अमेरिका की यूजीन में चल रही 18वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतने का कमाल किया है।जैवलिन थ्रो फाइनल में 88.13 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बनकर इतिहास रच दिया।इससे पहले महिलाओं में दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने इस साल 2003 में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था।
यह है पूरा विवरण-
आपको बता दे नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो फाउल हुआ था।
दूसरे थ्रो में नीरज चोपड़ा ने 82.39 मीटर।
तीसरे थ्रो में नीरज चोपड़ा ने 86.37 मीटर।
चौथे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर।
वही पांचवें राउंड में फेल हो गए।
यह भी पढ़ें-
Bengaluru: कैंसर पीड़ित बच्चों का पूरा हुआ सपना, बने पुलिस अधिकारी
नीरज चोपड़ा का जूनून-
जीवन में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा और एक समय ऐसा भी आया जब नीरज के पास कोच नहीं था मगर गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने हार नहीं मानी और यूट्यूब चैनल से विशेषज्ञों की टिप्स पर अमल करते हुए अभ्यास के लिए मैदान पर जाते रहें…उन्होंने वीडियो देखकर अपनी कई कमियों को दूर किया इससे खेल के प्रति उनका जज्बा को बखूबी देखा जा सकता है। नीरज चोपड़ा साल 2016 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 86.48 मीटर के अंडर-20 विश्व रिकॉर्ड के साथ एक ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद सुर्खियों में आए और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
ओलंपिक के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से मुकाबला था. इसमें नीरज ने 88.13 मीटर दूर भाला फेंककर सिल्वर मेडल पर निशाना साधा, जबकि पीटर्स ने अपने शुरुआती दो थ्रो लगातार 90 से ज्यादा मीटर तक किए. इसी के साथ उन्होंने फाइनल में 90.54 के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया.