Bengaluru: कैंसर पीड़ित बच्चों का पूरा हुआ सपना, बने पुलिस अधिकारी ।

By New31 Uttarakhand

केरल के मोहम्मद सलमान और बेंगलुरू के मिथिलेस कैंसर से पीड़ित हैं। दोनों का सपना है कि वे पढ़-लिखकर पुलिस अधिकारी बनें। एक एनजीओ के माध्यम से पुलिस ने दोनों बच्चों का सपना पूरा किया।

कर्नाटक के बेंगलुरू में दो कैंसर पीड़ित बच्चों का सपना पुलिस ने पूरा कर दिया। दोनों का सपना था कि वे पुलिस अधिकारी बनें। ‘मेक अ विश’ नाम के एनजीओ के माध्यम से उनके इस सपने को साकार करने के लिए पुलिस ने दरियादिली दिखाई और दोनों को एक दिन का पुलिस अधिकारी बनाया गया।

खबर के मुताबिक, केरल के मोहम्मद सलमान और बेंगलुरू के मिथिलेस कैंसर से पीड़ित हैं। दोनों का सपना है कि वे पढ़-लिखकर पुलिस अधिकारी बनें, लेकिन कैंसर के कारण न तो उनकी सही ढंग से पढ़ाई हो पा रही है और न ही उनके सपनों को पंख लग पा रहे हैं। ऐसे में दोनों बच्चों के सपनों को पूरा करने का बीड़ा एनजीओ मेक अ विश ने उठाया। संस्था ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया, जिस पर उन्होंने हामी भर दी। इसके बाद दोनों को एक दिन का पुलिस अधिकारी बनाया गया।

पहनी पुलिस की वर्दी-
न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए फोटो में दोनों बच्चे पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा तोहफे भी दिए गए।

DATE- 23 JULY 2022
PENNDE BY- NISHI BHATIA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.