ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हादसा दो की मौत , 10 मलबे में दबे

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में लगातार मौसम कहर पर है वही आज रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा से बड़ा हादसा हो गया| यहां निर्माणाधीन पुल की सेटरिंग गिराने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कुछ मजदूर अभी भी मलबे में दबे हुए हैं मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम मजदूरों को निकालने में अभी भी जुटी हुई है।

इस वक्त पुरे प्रदेश में झमाझम बारिश होने से कई घटनाएं भी देखने को मिल रही है| उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी राज्य में अधिकांश स्थानों में तेज बारिश हो सकती है। जिससे 7 जिलो में रेड अलर्ट भी जरी किया गया है|बारिश में पहाड़ी क्षेत्रों में नाले, गधेरे, नदियों का जलस्तर काफ़ी बढ़ जाता है, बताया जा रह है कुछ लोग अब भी सेटरिंग में दबे हुए है| वही सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन की टीम, पुलिस टीम रैस्क्यू में जुटी हुई है, वही 108 की सहायता से 6 लोगो को जिला अस्पताल पहुचाया गया है| राज्य में अधिकांश स्थानों में तेज बारिश हो सकती है| विशेष रूप से देहरादून, टिहरी , नैनीताल , चम्पावत , उधमसिंह नगर , बागेश्वर ,हरिद्वार , और पिथोरागढ़ को रेड जोन में डाला गया है व् लोगों से अपील की गई है कि यात्रा करने से बचे।

हादसे का कारण-
ऑल वेदर रोड पर बन रहे एक पुल का एक हिस्सा ढह जाने से बड़े हादसे का कारण बारिश या भूस्खलन नहीं है| आरसीसी कंपनी द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा था, यहां शटरिंग का काम चल रहा है इसी दौरान यह हादसा हो गया हालांकि बदरीनाथ हाईवे फिलहाल चालू है।

Date – 20.07.2022
Pennde By – Pooja Bhatt

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.