प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट, रहे सुरक्षित

By New31 Uttarakhand

मानसून का समय अलर्ट समय होता है, इस वक्त पुरे प्रदेश में झमाझम बारिश होने से कई घटनाएं भी देखने को मिलती है | उत्तराखंड मोसम विभाग के मुताबिक , आज भी राज्य में अधिकांश स्थानों में तेज बारिश हो सकती है विशेष रूप से देहरादून, टिहरी , नैनीताल , चम्पावत , उधमसिंह नगर , बागेश्वर ,हरिद्वार , और पिथोरागढ़ को रेड जोन में डाला गया है| इसके चलते रेड अलर्ट वाले इलाके के निजी स्कूल ( 01 से 12 ) व् आगनवाडी केन्द्रों में अवकाश किया गया है इसी के साथ जिला मजिस्ट्रेट के आदेशो का पालन नहीं करने पर सम्बन्धित विद्यालय \ संस्थान के विरुद्ध कार्यवाई की जायगी |
इसके अवाला अन्य स्थानों पर भी भारी बारिश बताई गई है व् लोगो से अपील की गई कि किसी भी प्रकार यात्रा करने से बचे |

बता दे कि, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ दिनों की राहत के बाद अब मानसून फिर सक्रिय हो रहा है वहीं मानसून सक्रिय होने के बाद आठ जिलों में लगातार तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है इसी के साथ भारी बारिश से नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उधर, देहरादून की डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों की बैठक लेने के साथ ही अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। और सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने अपने इलाकों में रहेगे वहीं भूस्खलन संभावित इलाकों में जेसीबी संग एंबुलेंस की व्यवस्था कर ली जाए, ताकि आपदा की स्थिति में तत्काल राहत कार्य शुरू किए जा सकें।

बारिश के चलते सावधानियाँ बरते-
बारिश में पहाड़ी क्षेत्रों में नाले, गधेरे, नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है जिससे कई घटनाएँ सामने आती है |
मानसून के दोरान भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहे |
आपातकालीन नम्बर हेमशा अपने पास रखे |
नदी ,नालो का जल स्तर बढ़ जाये तो आस पास न रहे |
उफान भरे नदियों , नालो में अपनी गाड़ियो को ले जाने से बचे |

Date – 20.07.2022
Pennde By – Pooja Bhatt

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.