उत्तराखंड में मानसून पहुचने के बाद से ही लगातार मोसम अपने रंग में है जो सबसे ज्यादा सड़को पर कहर बन कर टूट रहा है| मोसम विभाग केंद्र से शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक कुमाऊ और गढ़वाल के कई इलाकों में भारी बारिश, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था |
वही सोमवार की बात करे तो प्रदेश के पर्वतीय जिलो में कही-कही हल्की बर्फ़बारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में अधिकतर जगह झमाझम बारिश हुई है |
यहा जमकर बरसेंगे बादल-
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम सामान्य रहने के बाद अब मोसम ने करवट इस प्रकार बदली है कि देहरादून , टिहरी , पौड़ी , नैनीताल , चम्पावत , उधम सिंह नगर , बागेश्वर और पिथोरागढ़ में सोमवार से ही भारी बारिश की सम्भावना है|
चारधाम यात्रा पर भी असर-
उत्तराखंड में पहाड़ों में भारी बारिश होने की खबर का चार धाम यात्रा पर असर बखूबी पड़ रहा है, जिससे अब तीर्थ यात्रियों की संख्या में कमी होने लगी है |
जानिए कहा कोन से मार्ग बंद है –
बागेश्वर के 4 ओर 1 मुख्य जिला मार्ग बंद है।
नैनीताल के तीन ग्रामीण मार्ग बंद है।
उत्तरकाशी के 5 ग्रामीण मार्ग बंद है।
देहरादून 11 ग्रामीण मार्ग पूरी तरह से बंद है।
टिहरी के 4 ग्रामीण मार्ग बंद है।
अल्मोड़ा का 1 ग्रामीण मार्ग बंद है।
चम्पावत के 2 ग्रामीण मार्ग बंद है।
पिथौड़ागढ़ में 19 ग्रामीण मार्ग बंद है।
वही रेड अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलो के डीएमओ से सतर्क और सचेत रहने के लिए कहा है साथ ही जिलाधिकारियों से भी आपदा से सम्बन्धित किसी भी चुनोती से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने को कहा व् लोगो से अपील की कि इन तीन दिनों यात्राओ से बचे|
Date – 19.07.2022
Pennde By – Pooja Bhatt