.दो कोरोना संक्रमित मरीजों ने तोड़ा दम
उत्तराखंड में दो कोरोना संक्रमित मरीजों ने दमतोड़ा है। बीते 24 घंटे के भीतर 70 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 54 मरीज ठीक हुए हैं। कोविड सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर का ग्राफ बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1133 सैंपलों की जांच की गई। बता दे की इसमें 1063 सैंपल निगेटिव पाए गए। वही छह जिलों में 70 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें देहरादून जिले में 54, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में पांच-पांच, हरिद्वार जिले में एक-एक संक्रमित मामले सामने आए हैं।
.पौड़ी और टिहरी जिले में दो संक्रमित मरीजों की मौत
जानकारी के मुताबिक पौड़ी और टिहरी जिले में दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें पौड़ी जिले में हुई मरीज की मौत बैकलॉग की है। प्रदेश भर में 54 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में 383 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.74 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.18 प्रतिशत दर्ज की गई। वही सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ भरे बाजारों में कोरोना गाइडलाइन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां ,राजधानी दून समेत राज्य के सभी जिलों में फिर से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने लगा है। इसके लिए कोई और नहीं कहीं न कहीं हम लोग ही जिम्मेदार हैं।
.स्वास्थ विभाग के आंकड़ों पर डालें नजर
वही अगर स्वास्थ विभाग के आंकड़ों पर ही नजर डालें तो एक दिन पहले राजधानी दून समेत पूरे जिले में कोरोना संक्रमण के 24 घंटे के भीतर ही 51 मरीज सामने आए थे ,और जबकि पूरे प्रदेश में यह संख्या 102 थी। वही आज की तारीख में देहरादून जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 232 है। और अगर अब भी लोग नहीं चेते तो इस संख्या में इजाफा होने से कोई नहीं रोक सकता है।
Date -14/07/2022
Pennde By -Naina