स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार(13 जुलाई) के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,32,457 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,441 अधिक है।
देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार(13 जुलाई) के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,32,457 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,441 अधिक है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 16,906 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 45 मरीजों की जान चली गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,25,519 लोगों की मौत हुई है।
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 400 मामले-
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हुई कोरोना रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 400 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई। बता दें कि इस समय दिल्ली में कोरोना के 1960 सक्रिय मामले हैं।
DATE- 13 JULY 2022
PENNDE BY- NISHI BHATIA