जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में 6 विकेट झटके. उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया|
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया और इंग्लैंड को 110 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया. इसके बाद रोहित शर्मा और शिखर धवन ने दमदार बैटिंग करते हुए भारत को जीत दिला दी. रोहित ने अर्धशतक जड़ा|
जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके. बुमराह के दमदार प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया ने लंदन के ओवल में 10 विकेट से जीत हासिल की. बुमराह को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. उन्होंने भारत की जीत के बाद अपने प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी|
टीम इंडिया की जीत के बाद बुमराह ने अपनी बॉलिंग को लेकर कहा, ”जब पिच से स्विंग और सीम मिलता है तो वनडे क्रिकेट में इसका फायदा उठाना रोमांचक होता है, जब मैंने पहली गेंद फेंकी तो मुझे कुछ स्विंग मिली और हमने उसका फायदा उठाने की कोशिश की|
इंग्लैंड की इस पारी में टीम के चार खिलाड़ी जीरो पर आउट हुए. ओपनर जेसन रॉय, जो रूट, बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन बिना खाता पवेलियन लौटे. पूरी टीम 25.2 ओवरों में 110 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई|
इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने खतरनाक गेंदबाजी की. बुमराह ने 7.2 ओवरों में महज 19 रन देकर 6 विकेट चटकाए. उन्होंने. जबकि मोहम्मद शमी ने 7 ओवरों में 31 रन दिए. उन्होंने 3 विकेट लिए. प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 ओवरों में 26 रन देकर एक विकेट लिया|
Date -13/7/2022
PENNDE BY- SONIYA RANA