.कोरोना मरीजों की संख्या आई तेजी
नैनीताल जिले में फिर से बढ़ी कोरोना की रफ़्तार फिर पाए गये कोरोना के 15 नए रोगी ,वही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है,वही चार महीने बाद अब फिर से कोरोना रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है बता दे की मंगलवार को कोरोना के 15 नए रोगी मिले है। जबकि कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों में भी कई लोग संक्रमित पाए गये है।
.रोगियों की संख्या हुई थी कम
नैनीताल जिले में कोरोना रोगियों की संख्या कम हो चुकी थी। लेकिन इस महीने कोरोना रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है, इस महीने अभी तक पांच जुलाई को सबसे अधिक नौ रोगी मिले थे ,और अब सर्वाधिक रोगियों की संख्या 15 हो गई है । वही सात दिनों में 39 कोरोना रोगी मिल चुके है , नैनीताल जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 36 हैं। वही स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार कोरोना रोगियों को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है, अब अगर बात करे कुमाऊं मंडल की तो ऊधमसिंह नगर में पांच, और पिथौरागढ़ में एक नया रोगी मिला है । जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत में कोरोना का कोई भी नया रोगी नहीं मिला है….वही डॉ. रश्मि भट्ट, एसीएमओ का कहना है की जिस तरह कोरोना की रफ्तार फिर से बढ़ रही है ये काफी चिंताजनक है|
Date -13/07/2022
Pennde By -Naina