इंतजार करती रही दुल्हन, ना दूल्हा आया ना बारात, अचानक आई ऐसी खबर मच गया हड़कंप

इंतजार करती रही दुल्हन, ना दूल्हा आया ना बारात, अचानक आई ऐसी खबर मच गया हड़कंप
इंतजार करती रही दुल्हन, ना दूल्हा आया ना बारात, अचानक आई ऐसी खबर मच गया हड़कंप
By New31 Uttarakhand

हरिद्वार के धनौरी इलाके के एक गांव में दुल्हन सजकर दूल्हे का इंतजार करती रही और परिवार के लोग मेहमानों के स्वागत में जुटे थे, लेकिन न दूल्हा आई और न बरात। दुल्हन की पिता का आरोप है कि दूल्हे के परिजनों ने 11 लाख रुपये नकद और कार की मांग की थी देने में असमर्थता जताई तो सारी बातें तय होने के बाद भी बरात नहीं आई।

पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर कर्रवाई की मांग की है। कलियर थाने में असफनगर ग्रंट निवासी श्यामलाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसने विवाह तय करने के बाद नवंबर 2021 में बड़े धूम-धाम से सगाई हुई। सगाई में एक लाख 51 हजार रुपये नगद, सोने की छह टूम, चांदी की पांच टूम और परिवार को कपड़े दिए गए। विवाह का समय जुलाई 2022 तय हुआ।

यह भी पढ़ें-

फेल छात्र-छात्राओं को मिलेगा पास होने का मौका, शिक्षा मंत्री ने कहा-कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी सरकार

दहेज न मिलने पर लौटी बारात

जानकारी के अनुसार 7 जुलाई को मंढा और विवाह 8 जुलाई को निश्चित हुआ था। लेकिन 8 जुलाई को मोहन सिंह पुत्र रमेश के परिवार वाले बरात वाले दिन दहेज की मांग करने लगे। मोहन सिंह और उसके परिवार वाले दहेज की मांग को लेकर अड़े रहे और बरात लाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि मोहन सिंह और उसके परिवार वाले एक कार और 11 लाख रुपये नगद की मांग को लेकर अड़ गए। पीड़ित ने जब यह रकम और कार देने में असमर्थता जताई तो वह बरात लेकर नहीं आए।

बता दें कि बारात में शामिल होने सभी दूर-दराज के मेहमान आए हुए थे। दोपहर के भोजन पर बरात काइंतजार करती रही, लेकिन इंतजार करते-करते 2 बज गए और फोन करते रहे मगर सबके फोन बंद आए…तब किसी राहगीर ने सूचना दी कि डालुवाला से आपके गांव जो बरात आनी थी.. वो बरात लेकर नहीं आ रहे हैं। यह खबर सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया, पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.