फेल छात्र-छात्राओं को मिलेगा पास होने का मौका, शिक्षा मंत्री ने कहा-कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी सरकार

फेल छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका, शिक्षा मंत्री ने कहा-कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी सरकार
फेल छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका, शिक्षा मंत्री ने कहा-कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी सरकार
By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को सरकार पास होने का मौका देगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। अगले शिक्षा सत्र से सरकार इस व्यवस्था को लागू कर सकती है।

आपको बता दें कि इस साल बोर्ड परीक्षा में 48 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं का वर्ष 2021 का परीक्षाफल 99 प्रतिशत रहा जबकि इस साल परीक्षाफल 77.47 प्रतिशत रहा है, 28 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं 10वीं में फेल हुए हैं। यही हाल 12वीं का रहा। 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट पिछले साल 99.71 प्रतिशत रहा जबकि इस साल परीक्षाफल 82.63 प्रतिशत रहा है। इसमें 19 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हो गए ।

फेल स्टूडेंट्स को मिलेगा एक और मौका

जानकारी के अनुसार सरकार का मानना है.. कि 10वीं या 12वीं में फेल होने के बाद कई छात्र-छात्राएं पढ़ाई छोड़ रहे हैं.. शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के मुताबिक सरकार 10वीं और 12वीं में फेल छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका देना चाहती है। पूर्व में इस तरह की व्यवस्था थी, लेकिन बाद में इस बंद कर दिया गया। सरकार चाहती है कि अधिकतम दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को अंक सुधार का मौका दिया जाए..

आपको बता दें कि छात्र-छात्राओं को पास होने का एक और मौका देने की तैयारी हो रही है। इसका प्रस्ताव बनाया जा रहा है। कैबिनेट की हरी झंडी मिलते ही इस पर बोर्ड आगे बढ़ेगा। यानि सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो नए शिक्षा सत्र से ये व्यवस्था बन सकती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.