देहरादून में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। राजधानी में पिछले 24 घंटे के भीतर हत्या की चौथी घटना सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ताजा मामला बसंत विहार थाना क्षेत्र के चोरखाला इलाके का है, जहां मस्जिद के पास एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सलीम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक की दाईं आंख पर चोट का निशान पाया गया है, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
देहरादून में 24 घंटे में चौथा मर्डर, दहशत में राजधानी!