जापान के पूर्व पीएम का निधन, भाषण के दरों मारी गोली।

By New31 Uttarakhand

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। उन्हें पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण के दौरान गोली मारी गई थी। गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं एनएचके ने घटना का एक फुटेज प्रसारित किया है, जिसमें आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए देखे जा सकते हैं।

बता दें कि जब आबे जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था और उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने नारा इलाके में गोलियां चलने की आवाज सुनी थी।आबे संसद के ऊपरी सदन के लिए रविवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण देने के लिए खड़े हुए थे, तभी कथित तौर पर उन पर यह हमला किया गया।

जानकारी के मुताबिक, जिस संदिग्ध ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी, उसने उन्हें दो बार बन्दूक से गोली मारी और आबे के जमीन पर गिरने के बाद भी वह वहीं खड़ा रहा।आरोपी ने भागने का कोई प्रयास नहीं किया। शिंजो आबे पर शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है।अभी उसकी पहचान की जा रही है।साथ ही ये पता लगाने की भी कोशिश हो रही है कि उसने आबे पर हमला क्यों किया।

Date- 08.07.2022

Pennde By : Kiran Rawat

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.