हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़का हादसा हो गया। इस हादसे में कुल्लू में सवारियों से भरी बस खाई में गिर गई है।हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और अन्य घायल हैं। तीन घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल, पुलिस मौके के लिए गई है और राहत और बचाव किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले की सैंज घाटी घाटी के न्यूली शेंशर सड़क पर जंगला नामक स्थान पर यह दर्दनाक बस हादसा हुआ । इस हादसे अब तक 12 लोगों की मौत हुई है। 3 घायलों को 108 एम्बुलेंस में सैंज सीएचसी भेजा गया है। बता दें कि सुबह साढ़े 8 बजे हादसा हुआ है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया गया है। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि सड़क परमलबा गिरा था और ड्राइवर बस को साइड से निकाल रहा था।इस दौरान बस सड़क से नीचे जा गिरी और नीचे दूसरी सड़क पर किनारे पर अटकी, हादसा काफी ऊपर से गिरने के कारण बस के परखच्चे उड़ गए।बस में 20 से ज्यादा लोगों के सवार होने की सूचना है।
आपको बता दें कि कुल्लू के सैंज में हुए बस हादसे पर सीएम जयराम ठाकुर ने दुख जताया है और साथ ही मृतकों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा और घायलों को 15-15 हजार रुपये की फौरी मदद देने की घोषणा की है।साथ ही सीएम ने हादसे की न्यायायिक जांच के आदेश दिए हैं। सीएम जयराम ने कहा कि मृतकों के परिजनों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं और वह घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
वही दूसरी तरफ कुल्लू बस हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के कुल्लू में बहुत ही बड़ा हादसा हुआ है।मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उम्मीद है कि जल्द ही हादसे के घायल ठीक होंगे।स्थानीय प्रशानस पीड़ितों की मदद कर रहा है।
Date- 04.07.2022
Pennde By- Kashish Rawat