देश और दुनिया में कोहराम मचाने वाले कोरोना ने एक बार फिर दस्तक देनी शुरू कर दी है,बता दे फिर से लोगो के संक्रमित होने की खबरे सामने आने लगी है और एक बार फिर उत्तराखंड में कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है तो उत्तराखंड में कहा मिले है सबसे ज्यादा संक्रमित चलिए जानते है
उत्तराखंड में फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है, बता दे की राज्य में 50 संक्रमित मरीज मिले है, और राजधानी देहरादून में सबसे अधिक संक्रमित
पाए गये है प्रदेश में एक बार फिर +कोरोना की रफ्तार बढ़नी शुरू हो गई है, और लोगो को फिर से सावधानी बरतने की जरुरत है , जानकारी के मुताबिक राज्य में बुधवार को कोरोना के 50 नए संक्रमित मिले, जिसमे देहरादून में ही 29 मरीज संक्रमित पाए गए है
यह भी पढे-
Chardham Yatra: मानसून ने धीमी की केदारनाथ यात्रा की रफ्तार, ऑफलाइन पंजीकरण संख्या भी गिरी
वही स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक बुधवार को सामने आए 50 नए मामलों में देहरादून में 29 संक्रमितो के अलावा चमोली हरिद्वार और नैनीताल में तीन-तीन , साथ ही पौड़ी उत्तरकाशी में दो-दो और टिहरी और ऊधमसिंह नगर में चार-चार संक्रमित मरीज पाए गये है बता दे की 20 कोविड संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए और बाकी संक्रमित मरीजो का इलाज जारी है वही प्रदेश में 194 कोविड के एक्टिव केस हो चुके हैं जिनमें सबसे ज्यादा 140 मामले देहरादून के हैं