Chardham Yatra: मानसून ने धीमी की केदारनाथ यात्रा की रफ्तार, ऑफलाइन पंजीकरण संख्या भी गिरी

By New31 Uttarakhand

मानसून से पहले ही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या कम होने लगी है..जी हां पीक समय में बदरीनाथ, केदारनाथ में जहां 18 से 20 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे थे वही अब यह संख्या सात से दस हजार रह गई है..साथ ही यात्रा पंजीकरण में भी 50 फीसदी की कमी आई है..आपको बता दें कि बदरीनाथ धाम में पांच से दस जून के बीच हर दिन 18 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे..जबकि यात्रा के लिए हर दिन 20 से 22 हजार पंजीकरण केवल बदरीनाथ की यात्रा के लिए हो रहे थे।

बता दें कि मंगलवार को यहां 8437 श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। केदारनाथ धाम में जहां पहले 35 हजार तक पंजीकरण हो रहे थे.. अब 12 हजार पंजीकरण ही हो रहे हैं…गंगोत्री धाम में भी दर्शन के लिए पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 12 हजार से घटकर छह हजार तक पहुंच गई है…जबकि पंजीकरण भी 18 हजार से घटकर आठ हजार तक ही हो रहे हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण और यात्रियों की संख्या भी आधी से कम रह गई है। 

जानकारी के अनुसार केदारनाथ के आंकड़े की बात करें तो- 1 जून को यहां 16,748 श्रद्धालु पहुंचे थे, लेकिन 19 जून को यह नंबर 9424 रह गया यानी श्रद्धालुओं की संख्या में करीब44% की कमी.इसी तरह, गंगोत्री में जून के पहले हफ्ते में औसतन 9000 और यमुनोत्री में करीब 7000 श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे थे, जबकि अब इन दोनों धामों में भी बमुश्किल 5000 श्रद्धालु प्रतिदिन आ रहे हैं.

Date: 23-June-2022
Penned by Tanuja Bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.