Khatron Ke Khiladi 12′ के बाद ‘बिग बॉस’ और ‘झलक दिखला जा’ में दिखेंगी जन्नत जुबैर?

By New31 Uttarakhand

टीवी ऐक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ से दर्शकों का दिल जीत रही है. जी हां इन दिनों वह साउथ अफ्रिका के केपटाउम में रोहित शेट्टी के संग शो की शूटिंग में बिजी चल रही है… इसी बीच एक्ट्रेस को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.. कि वह ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के बाद सलमान खान के ‘बिग बॉस’ या ‘झलक दिखला जा’ जैसे शोज में देखी जाएंगी. अब इन अटकलों पर जन्नत जुबैर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

आपको बता दें कि जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने किलर लुक को खबरों छाई रहती हैं. बेहद क्यूट और मासूम सी दिखने वाली जन्नत जुबैर को कई सारे टीवी शो में देखा जा चुका है. वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. हालांकि इन दिनों वह ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की वजह से चर्चा में है.

‘बॉलीवुड लाइफ’ की रिपोर्ट के अनुसार, जब जन्नत जुबैर से ‘बिग बॉस’ और ‘झलक दिखला जा’ शोज में उनकी एंट्री को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने अभी इस बारे में सोचा नहीं है.’ भले ही जन्नत ने इस सवाल का जवाब चालाकी से दीं, लेकिन उनके जवाब से इतना तो साफ है कि सीरियल्स के बाद अब वो रियलिटी शोज को भी एक्सप्लोर करना चाहती हैं. रिपोर्ट के अनुसार जन्नत ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के साथ रिएलिटी टीवी स्पेस में एंट्री करना उनके लिए काफी खास है.

Date: 23-June-2022
Penned by Tanuja Bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.