हरिद्वार में पागल कुत्ते ने 30 मिनट में 25 लोगों को काटा

training of a police dog: belgian shepherd malinois
By New31 Uttarakhand

कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र में आज सुबह एक आवारा कुत्ते ने सिर्फ आधे घंटे के भीतर सड़क पर चल रहे 2 दर्जन से अधिक लोगों को काट दिया. जिससे बिरला घाट से लेकर हर की पैड़ी क्षेत्र तक अफरा-तफरी मच गई. इससे गुस्साए लोगों ने डंडे से पीट पीटकर कुत्ते को मार डाला. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली…आपको बता दें कि अधिकतर घायल लोग यात्री है जिनका हरिद्वार के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है


बता दें कि अकेले अकबर रोड पर ही 20 से ज्यादा लोगों को काटने वाले इस कुत्ते को हर की पैड़ी के पास रहने वाले कुछ लोगों ने डंडे से सिर्फ इसलिए ही पीट पीटकर मार डाला क्योंकि, यह शायद पागल हो चुका था. जो हर आने जाने वाले व्यक्ति को काट रहा था. इस कुत्ते के मरने के बाद यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है.

मिली जानकारी के अनुसार हर मिलाप मिशन राजकीय अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अताउर रहमान का कहना है कि अभी तक करीब 20 मरीजों को उपचार दे दिया गया है. एआरबी और कुत्ते के काटने वाले रेबीज इंजेक्शन सभी को लगा दिया गया है. स्थानीय पुलिस को भी इस बात की जानकारी दे दी गई है कि इतनी अधिक संख्या में कुत्ते के काटने के मामले अस्पताल पहुंचे हैं. मरीजों में यात्री और लोकल दोनों तरह के ही लोग शामिल हैं.

Date: 22-June-2022
Penned by Tanuja Bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.