International Yoga Day 2022: आज मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

By New31 Uttarakhand

योग से मनुष्य स्वस्थ रहता है, साथ ही फिट रहकर वो लंबे जीवन को प्राप्त करता है। योग का मानव जीवन में महत्व देखते हुए साल 2015 से पूरे विश्व में 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। इस साल 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन दुनियाभर के लोग इकट्ठा होकर जगह-जगह योग दिवस मनाते हैं। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

आपको बता दें कि आज 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है….इस मौके पर दुनियाभर में लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं…इसी के चलते योग दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि वेलनेस सेंटर, पतंजलि योगपीठ फेस 2 में हजारों लोगों को योगाभ्यास कराया.

वही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आजादी के 75 वर्ष पुरे होने पर आजादी के  अमृत महोत्सव को मनाते हुए संदेश दिया और कहा कि 75 स्थानों को चयनित किया जाएगा जहा हर एक जगह हजारों लोग योग कर सकेंगे।

आपको बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी भारतीय आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए थीम चुनी है. मंत्रालय के अनुसार इस बार ‘योगा फॉर ह्यूमैनिटी’ (Yoga For Humanity) को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम चुना गया है. जिसका अर्थ मानवता के लिए योग होता है. 

Date: 21-June-2022
Penned by Tanuja Bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.