उत्तराखंड में अग्निपथ योजना के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का मिला-जुला असर दिखा. डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर प्रदेशभर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डों समेत अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा चाक-चौबंद थी. वहीं, चमोली में सीएम धामी को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर अग्निपथ योजना का विरोध जताया|

चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में गोपेश्वर बाजार में रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका, जिसके बाद मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्यक्रम स्थल से पहले ही हिरासत में ले लिया।
अग्निपथ योजना को लेकर बुलाए गए भारत बंद का असर उत्तराखंड में भी दिखा. चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सीएम पुष्कर सिंह धामी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया. हालांकि, कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर ही पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. सीएम का दौरा संपन्न होने के बाद ही प्रदर्शनकारियों को रिहा किया गया।

Date: 20-June-2022
Penned by Reeta Joshi