PM मोदी संग योग करेगी नैनीताल की दीपा, राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में बनाई जगह

By New31 Uttarakhand

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नैनीताल की छात्रा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करती नजर आएगी. नैनीताल के तल्ला कृष्णापुर क्षेत्र की निवासी 11 साल की दीपा का चयन राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के लिए हुआ है. 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली में ये ओलंपियाड होना है, जिसमें पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे. दीपा के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर की है. दीपा अपनी प्रशिक्षक कंचन रावत व परिजनों के साथ दिल्ली रवाना हो गई है. दीपा के साथ ही राज्य की 15 छात्राओं का भी चयन हुआ है।

हाईकोर्ट महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल में माली के पद पर कार्यरत किशन गिरि की बेटी दीपा का चयन अंडर-14 राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के लिए हुआ है. दीपा की मां कमला गृहणी हैं. घर में तीन बहनों में सबसे छोटी दीपा अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 6 की छात्रा है. स्कूल की प्रधानाचार्य सावित्री दुग्ताल ने बताया की दीपा 9 साल की उम्र से ही योग कर रही है. भविष्य में योग के क्षेत्र में ही वो करियर बनाना चाहती है. प्रिसिंपल ने बताया कि, कॉलेज की प्रशिक्षक कंचन रावत ने ही दीपा की योग्यता देखकर उसे योग के लिए प्रेरित किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नैनीताल की छात्रा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करती नजर आएगी. नैनीताल के तल्ला कृष्णापुर क्षेत्र की निवासी 11 साल की दीपा का चयन राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के लिए हुआ है. 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली में ये ओलंपियाड होना है, जिसमें पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे. दीपा के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर की है. दीपा अपनी प्रशिक्षक कंचन रावत व परिजनों के साथ दिल्ली रवाना हो गई है. दीपा के साथ ही राज्य की 15 छात्राओं का भी चयन हुआ है|

हाईकोर्ट महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल में माली के पद पर कार्यरत किशन गिरि की बेटी दीपा का चयन अंडर-14 राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के लिए हुआ है. दीपा की मां कमला गृहणी हैं. घर में तीन बहनों में सबसे छोटी दीपा अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 6 की छात्रा है. स्कूल की प्रधानाचार्य सावित्री दुग्ताल ने बताया की दीपा 9 साल की उम्र से ही योग कर रही है. भविष्य में योग के क्षेत्र में ही वो करियर बनाना चाहती है. प्रिसिंपल ने बताया कि, कॉलेज की प्रशिक्षक कंचन रावत ने ही दीपा की योग्यता देखकर उसे योग के लिए प्रेरित किया|

दीपा ने जीजीआईसी धौलाखेड़ा हल्द्वानी में एनसीईआरटी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में हिस्सा लिया था. यहां अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दीपा ने राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में जगह बनाई. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के साथ योग करने की खबर के बाद से ही दीपा का पूरा परिवार बेहद उत्साहित है. दीपा की इस उपलब्धि पर सावित्री दुग्ताल, कंचन रावत के साथ ही दीपा के पूर्व स्कूल छावनी प्राथमिक पाठशाला की प्रधानाध्यापिका हेमा कांडपाल, मनोज मैठाणी आदि ने खुशी व्यक्त की है।

 साल 2022 योग दिवस की थीम है- मानवता के लिए योग. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में खुद बताया था कि योग दिवस की ये थीम काफी सोच विचार करने के बाद रखी गई है. कोविड महामारी के दौरान योग के कारण काफी कष्ट कम हुए हैं. इस बार की थीम से संदेश है कि, मानवता की भावना के साथ योग लोगों को दया व करुणा का भाव भी सिखाएगा।

इसके अलावा आयुष और स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित किए गए सभी हेल्थ और वेलनेस केंद्रों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए हैं. उधर, प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सभी ग्राम प्रधानों के लिए संदेश जारी किया है. उस संदेश को आयुष चिकित्सालयों के माध्यम से सभी ग्राम प्रधानों तक पहुंचाने और सभी हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों में 21 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किए जाने के निर्देश दिए है।

Date: 20-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.