आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए दीपक बाली  

By New31 Uttarakhand

सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले दीपक बाली भाजपा में शामिल हो गए। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में दीपक बाली भाजपा में शामिल हुए।

काशीपुर प्रत्याशी के रूप में लड़ा था चुनाव

दीपक बाली छात्र राजनीति में सक्रिय रह चुके हैं। वह उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उन्‍होंने विधानसभा चुनावों में आप पार्टी से काशीपुर प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी ने काशीपुर निवासी दीपक बाली को विधानसभा चुनावों में बेहतर परिणाम न आने के बाद पार्टी की कमान सौंपी गई थी ताकि निकाय चुनाव में वह बेहतर प्रदर्शन कर सके।

आम आदमी पार्टी के साथ असहज महसूस कर रहे हैं‘

मंगलवार की देर रात दीपक बाली ने पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष पद व पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। आप के केंद्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा था कि वह आम आदमी पार्टी के साथ असहज महसूस कर रहे हैं, इसलिए वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

अजय कोठियाल ने भी दिया था इस्‍तीफा

इससे पूर्व विधानसभा चुनावों में आप पार्टी के मुख्यमंत्री दावेदार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने भी 18 मई को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

Date: 14-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.