बागेश्वर में नदी में नहाते समय दो भाइयों समेत 4 बच्चे डूबे, तीन का शव हुआ बरामद

By New31 Uttarakhand

कपकोट में सोमवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। क्षेत्र के गोगीना गांव में बर्थी गधेरे में नहाते समय 4 किशोर डूब गए। जिला प्रशासन ने अब तक तीन शव निकाल लिए हैं और एक शव की खोजबीन जारी है। गांव के चार बच्चे डूबने से गांव में कोहराम मच गया है।

 जानकारी के अनुसार कपकोट तहसील के गोगिना गांव में सोमवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई।  सुबह घर से नाश्ता करने के बाद चारों किशोर नहाने के लिए स्थानीय बर्थी गधेरे की तरफ गए। इसमें तीन बच्चे हल्द्वानी में पढ़ते थे और अवकाश होने पर घर आए हुए थे। जबकि एक अन्य स्थानीय बच्चे भी उनके साथ नहाने चले गए। गधेरे में बने तालाब में चारों डूब गए। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने तीनों किशोरों को पानी से बाहर निकाल लिया है। एक किशोर को प्रशासन की टीम खोज रही है। इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ, मास्टर ट्रेनर की टीम घटना स्थल रवाना कर दी है। चौथे बच्चे को खोजने का प्रयास जारी है।

Date: 14-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.