दिल्ली के सरोजनी बाजार को देश की लड़कियों का सबसे पसंदीदा बाजार कहा जाता है….राजधानी के ऐसे ही 5 मशहूर बाजारों को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान किया है…. अब ऐसे 5 बाजारों की रंगत बदलने वाली है जी हां CM केजरीवाल ने सोमवार को यह ऐलान किया है…. उन्होंने बताया कि दिल्ली में साढ़े 3 लाख दुकाने हैं…. जिनमें साढ़े लगभग 8 लाख लोग काम करते हैं… अब वह इन बाजारों की ब्रांडिंग करके देश और दुनिया के सामने पेश करेंगे

आपको बता दें की फेज 1 में 5 बाजारों को चुना गया..इस योजना में दिल्ली के कई बाजारों को री-डेवलप करने की बात कही गई है… लेकिन इसके फेज 1 में 5 बाजारों की कायापलट की जाएगी…. जिसमे कमला नगर, खारी बावली, लाजपत नगर, सरोजनी नगर, कीर्ति नगर शामिल हैं
जानकारी के अनुसार इस मामले में दिल्ली सरकार के पास 49 एसोसिएशन ने आवेदन भेजे हैं… इसके लिए 8 सदस्यों की कमेटी बनाई गई जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. कमेटी ने बाजारों का दौरा भी किया है.