रामनगर में बीते दिनों एक नागालैंड की युवती के अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी । जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। इस मामले को लेकर रामनगर के कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि नागालैंड में आसाम निवासी 20 साल की टोनचिंग नाम की एक युवती एक स्पा सेंटर में काम करने के लिए जून में रामनगर आई थी। वहीं युवती अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ छोई में एक किराए के मकान में रह रही थी और स्पा का प्रशिक्षण ले रही थी। लेकिन आज सुबह युवती ने अचानक कमरे के बाहर बनी पानी की टंकी में लगे पाइप में दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। जिसके बाद युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतका का नागालैंड में एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसके प्रेमी ने भी बीते दिनों आत्महत्या कर ली। जिसको लेकर युवती भी सदमें में आ गई थी और उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
Date: 10-june-2022