पति का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आई वृद्धा तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला का पैर बुरी तरह से कुचल गया है। घिंघारुतोला निवासी सुशीला देवी (63) पत्नी सुरेश चंद्र जिला अस्पताल में अपने पति का उपचार कराने आई थीं। बुधवार दोपहर बाद वे जिला मुख्यालय में कांडा रोड में जिला अस्पताल के गेट के पास से गुजर रहीं थीं कि अचानक केमू की बस की चपेट में आ गईं। बस के टायर की चपेट में महिला का पैर आ गया। टायर से महिला का पैर बुरी तरह से कुचल गया। स्थानीय लोगों ने वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बस की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने बस को सीज कर दिया है। जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरिजाशंकर जोशी और डॉ. विकास वर्मा महिला महिला के पैर का उपचार कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार वृद्धा का पैर बुरी तरह से जख्मी है। पैर की हड्डी टूट गई है। बुजुर्ग महिला अपने पति को जिला चिकित्सालय में दिखाने आयी थी, बस के मालिक की पहचान संजय जोशी के नाम से की गई है और बस चालक का नाम धर्मानंद है जो की चंपावत का रहने वाला है और वहीँ बस को स्थानीय पुलिस द्वारा कोतवाली बागेश्वर मे लाया गया है और कोतवाली के परिसर में खडी की गई है।
Date : 09-June-2022
Penned by Reeta Joshi