चम्पावत उपचुनाव में सुबह नौ बजे तक 16.09 प्रतिशत हुआ मतदान, शाम 5 बजे तक होगा मतदान

By New31 Uttarakhand

चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया। सुबह नौ बजे तक 16.09 प्रतिशत मतदान हो चुका है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 96213 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 50,171 और महिला मतदाताओं की संख्या 46042 है। सीएम धामी समेत कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं।

कांग्रेस से महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार उर्फ ललित मोहन भट्ट और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी ताल ठोंक रहे हैं। चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान को लेकर हर वर्ग में उत्साह नजर आ रहा है। सुबह नौ बजे तक 16.09 प्रतिशत मतदान हो चुका है। दिन चढ़ने के साथ ही लोगों की भीड़ बूथों पर पहुंच रही है। कहीं किसी बूथ अभी कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है।

कांग्रेस और पार्टी प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने पूरे चुनाव में भाजपा और सीएम धामी पर सत्ता में रहने के कारण आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया। उनका कहना था कि भाजपा धन बल से चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने जीआईसी मतदान केंद्र मादली में अपना वोट डाल दिया है।

मुख्यमंत्री व उपचुनाव में प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर बनबसा के करीब आधे दर्जन मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इसके बाद वह टनकपुर से सीधे खटीमा हेलीपैड के लिए रवाना हो गए हैं। अचानक उन्हें देहरादून में एक आवश्यक बैठक में शामिल होना है, इसलिए उनका चंपावत आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। पहले उनका चंपावत आने का कार्यक्रम था। अब पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी मतदान को चम्पावत आएंगे।

बूथों का दौरा करने पहुंचे सीएम धामी

आज चम्पावत की जनता इतिहास रचने जा रही है, यही जनता आज सीएम धामी के भाग्य का फैसला करेगी | आज सुबह से ही लोग मतदान करने पहुच रहे है | इसी बीच बनबसा के शारदा इंटरमीडिएट कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर पहुंचे सीएम धामी | इस मौके पर सीएम को अपने बीच पाकर लोग उत्साहित हो गए और युवाओं ने सीएम के साथ फोटो भी खिंचवाई | इस मौके पर सीएम ने मतदाताओं का उत्साह
बढाया |

Date : 31-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.