त्योहारों के सीजन में अगर आप AC, TV, फ्रिज या वॉशिंग मशीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर से कई इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, AC के दाम 5 से 8 फीसदी तक, जबकि फ्रिज, वॉशिंग मशीन और LED TV की कीमतों में 3 से 4 फीसदी तक इजाफा होने की संभावना है। ऐसे में दिवाली की खरीदारी इस बार आपके बजट पर भारी पड़ सकती है।
कीमतों में बढ़ोतरी की वजह कॉपर, एल्युमिनियम और स्टील जैसे कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के साथ ट्रांसपोर्ट का खर्च बताया जा रहा है। हालांकि, पुराने स्टॉक और त्योहारी ऑफर्स के चलते कुछ सामान पुराने दाम पर भी मिल सकता है। ऐसे में अगर आप नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अलग-अलग दुकानों पर कीमतों और ऑफर्स की तुलना जरूर करें।