2 करोड़ का बजट… और कमाई 329 करोड़ के पार!

2 करोड़ का बजट... और कमाई 329 करोड़ के पार!
By New31 Uttarakhand

नीम करोली बाबा पर बनी भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 44 दिन बाद भी फिल्म की कमाई जारी है और अब फिल्म ने प्रॉफिट के मामले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने करीब 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 258.13 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 329.30 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है।

फिल्म की सबसे खास बात इसका बजट है। महज 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी ‘हनुमान अंश’ ने 2024 में रिलीज हुई ‘महावतार नरसिम्हा’ के प्रॉफिट रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

यानी फिल्म का बजट भले ही सिर्फ 2 करोड़ रुपये था, लेकिन कमाई 329 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। 44 दिन बाद भी दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज बना हुआ है और इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.