अंकिता भंडारी को चार साल बाद भी न्याय का इंतजार, हल्द्वानी में हुआ कैंडल मार्च

By New31 Uttarakhand

अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार साल पूरे हो गए हैं, लेकिन न्याय की मांग आज भी जारी है। हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू की अगुवाई में स्थानीय महिलाओं और लोगों ने कैंडल जलाकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। इस दौरान हेमंत साहू ने कहा कि चार साल बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय का इंतजार है। उन्होंने कहा कि न्याय में हो रही देरी प्रदेश की कानून-व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

हेमंत साहू ने आरोप लगाया कि सरकार ने अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने के कई दावे किए, लेकिन समय बीतने के बावजूद परिवार की न्याय की उम्मीद पूरी नहीं हुई। उन्होंने सरकार से मामले की प्रभावी पैरवी करने और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्षद प्रीति आर्या, अनीता वाल्मीकि, कोमल देवी, बबीता कश्यप, रामा देवी, गुड्डू जाटव, कु. एंजल सोनी समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.