यश की ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल!

यश की ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल!
By New31 Uttarakhand

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और कुछ ही घंटों में करीब 2.6 लाख टिकट बिक चुके हैं।

एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखें तो फिल्म ने अब तक करीब 19.44 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि फिल्म सिनेमाघरों में दमदार ओपनिंग कर सकती है।

कन्नड़ वर्जन सबसे आगे

सेकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग से करीब 11.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म का कन्नड़ वर्जन सबसे आगे है। कन्नड़ में करीब 7.72 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। वहीं हिंदी वर्जन ने भी अच्छी पकड़ बनाई है और करीब 3.86 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। बाकी कमाई तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन से हुई है।

कर्नाटक में यश का जलवा

‘टॉक्सिक’ के लिए कर्नाटक सबसे बड़ा मार्केट बनकर सामने आया है। यश के होम स्टेट में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यहां करीब 1.6 लाख टिकट बिक चुके हैं और एडवांस बुकिंग से लगभग 7.72 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र फिल्म का दूसरा बड़ा मार्केट है। ब्लॉक की गई सीटों को शामिल करने पर महाराष्ट्र में फिल्म की कमाई करीब 1.81 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं दिल्ली करीब 1.19 करोड़ रुपये के साथ तीसरे नंबर पर है।

फिल्म की रिलीज में अभी वक्त बाकी है, लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि यश के फैंस ‘टॉक्सिक’ को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अब नजर फिल्म की रिलीज और इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर रहेगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.