भारत की आजादी से पहले के दौर और क्रांतिकारी आंदोलन की कहानी दिखाने वाली वेब सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ इन दिनों चर्चा में है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह पीरियड एक्शन सीरीज Prime Video पर रिलीज होगी। मंगलवार को मेकर्स ने सीरीज के प्रमुख किरदारों से पर्दा उठा दिया।सीरीज में भुवन बाम स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
वहीं गुरफतेह सिंह पीरजादा क्रांतिकारी यतीन्द्रनाथ मुखर्जी, जिन्हें उनके साथियों के बीच बाघा जतिन के नाम से जाना जाता था, का किरदार निभाएंगे।‘लापता लेडीज’ फेम प्रतिभा रांटा सीरीज में प्रतिभा लाहिड़ी की भूमिका में नजर आएंगी। उनका किरदार एक निडर क्रांतिकारी के रूप में दिखाया गया है। वहीं रोहित सराफ महान क्रांतिकारी सचिंद्र नाथ सान्याल का किरदार निभाएंगे।‘द रिवोल्यूशनरीज’ संजीव सान्याल की किताब ‘Revolutionaries: The Other Story of How India Won Its Freedom’ पर आधारित है। कहानी उन युवा भारतीय क्रांतिकारियों के संघर्ष, बलिदान और ब्रिटिश शासन के खिलाफ उनके आंदोलन पर केंद्रित है।सीरीज में दिखाया जाएगा कि कैसे इन क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने जीवन को दांव पर लगा दिया था।‘द रिवोल्यूशनरीज’ 11 सितंबर 2026 से Prime Video पर स्ट्रीम होगी।