झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ 24 दिनों से चल रहे आंदोलन के बाद हेमंत सोरेन सरकार ने TDPL के जरिए हुई JSSC-CGL समेत संबंधित परीक्षाओं और नतीजों को रद्द करने का फैसला लिया है।साथ ही 2014 से अब तक हुई भर्ती परीक्षाओं की गड़बड़ियों की CID जांच होगी।CM हेमंत सोरेन ने कहा कि युवाओं के हित, भविष्य और उनके विश्वास की रक्षा के लिए सरकार ने ये कड़े फैसले लिए हैं।
उन्होंने माना कि परीक्षा के लिए SOP मौजूद थी, लेकिन कुछ मामलों में उसका सही तरीके से पालन नहीं हुआ।वहीं छात्रों की मांग थी कि परीक्षाओं में पारदर्शिता आए, गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो।सरकार के फैसले के बाद छात्र नेताओं उम्मे हबीबा और राहुल क्रांति ने भूख हड़ताल खत्म कर दी, और 24 दिन से चल रहा आंदोलन भी समाप्त हो गया।अब सवाल—CID जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई होगी?