सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार, बोलीं- तुम्हारे बिना जिंदगी बोरिंग होती है

सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार, बोलीं- तुम्हारे बिना जिंदगी बोरिंग होती है
By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। करीना ने सैफ की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए उनके लिए प्यार भरा नोट भी लिखा।

करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने सैफ की पसंद और उनकी मंजूरी के बाद ही ये तस्वीरें साझा की हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने अपने जीवनसाथी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि हर हाल में और हर वक्त उनके साथ रहने वाले साथी के बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती।

करीना ने यह भी बताया कि पोस्ट में शामिल तस्वीरें सैफ ने खुद पसंद की हैं और उन्हें शेयर करने की मंजूरी दी है। करीना के इस अंदाज ने फैंस का ध्यान खींच लिया और सोशल मीडिया पर कपल को खूब प्यार मिल रहा है।

सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान हैं। दोनों कलाकारों ने ‘एलओसी कारगिल’, ‘ओमकारा’, ‘टशन’, ‘कुर्बान’ और ‘एजेंट विनोद’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। फैंस इस जोड़ी को प्यार से ‘सैफीना’ भी कहते हैं।

करीना की पोस्ट पर फैंस सैफ को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं, अमृता अरोड़ा और जोया अख्तर समेत कई सेलेब्स ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सैफ को शुभकामनाएं दी हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.