बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन 4

हॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जलवा ,बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन 4
By New31 Uttarakhand

इन दिनों सिनेमाघरों में हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है। मार्वल की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ और क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही हैं। वहीं 7 अगस्त को रिलीज हुई साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ और ‘ओह माय डॉग’ भी सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।

इन फिल्मों में ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने ‘ओह माय डॉग’ के मुकाबले बेहतर शुरुआत की। फिल्म ने सोमवार को 5.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका भारत में कुल कलेक्शन 26.65 करोड़ रुपये हो गया है। वीकेंड खत्म होने के बाद भी फिल्म की कमाई जारी है।

वहीं मार्वल की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे नजर आ रही है। फिल्म ने सोमवार को 7.60 करोड़ रुपये कमाए और इसी के साथ इसका कुल भारतीय कलेक्शन 423.07 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

फिल्म ने भारत में कमाई के मामले में ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। ‘अवतार 2’ ने भारत में कुल 391.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत में 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।

दूसरी तरफ क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस सफर भी शानदार बना हुआ है। रिलीज के करीब 24 दिन बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। फिल्म ने सोमवार को 1.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका कुल भारतीय कलेक्शन 170.98 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म दुनियाभर में भी अच्छी कमाई कर रही है।

यानी बॉक्स ऑफिस पर इस समय हॉलीवुड फिल्मों का दबदबा साफ नजर आ रहा है, जबकि साउथ की फिल्मों में ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी अपनी पकड़ बनाए हुए है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.