निकिता रावल ने उठाए रणबीर के ‘राम’ बनने पर सवाल!

निकिता रावल ने उठाए रणबीर के ‘राम’ बनने पर सवाल!
By New31 Uttarakhand

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में अभिनेता रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज़ से पहले ही उनकी कास्टिंग को लेकर विवाद तेज़ हो गया है। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स रणबीर के एक पुराने इंटरव्यू को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने बीफ खाने की बात कही थी।

अब इस विवाद पर अभिनेत्री निकिता रावल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम जैसे आदर्श और पूजनीय किरदार के लिए रणबीर कपूर सही विकल्प नहीं हैं। निकिता का कहना है कि रणबीर के पुराने बयान से करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं।

एक इंटरव्यू में निकिता रावल ने कहा कि अगर रणबीर कपूर को अपनी पुरानी टिप्पणी पर पछतावा है, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उनके मुताबिक, यदि वे अपनी गलती स्वीकार करते हैं तो लोग उन्हें माफ भी कर सकते हैं, लेकिन बिना माफी के ऐसे किरदार को निभाना गलत संदेश देता है।

निकिता ने यह भी कहा कि वह रणबीर कपूर के खिलाफ सोशल मीडिया पर #BoycottRanbirKapoor अभियान का समर्थन करती रहेंगी। फिलहाल रणबीर कपूर या फिल्म की टीम की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.