भारतीय रेलवे ने Unreserved Digital Ticket को लेकर नया नियम लागू किया है। अब टिकट चेकिंग के दौरान WhatsApp पर शेयर किया गया टिकट, उसका स्क्रीनशॉट, फोटो या PDF दिखाना मान्य नहीं होगा। रेलवे के मुताबिक, फर्जी टिकट और उनके गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। अब यात्रियों को यात्रा के समय RailOne ऐप में मौजूद ओरिजिनल डिजिटल टिकट दिखाना होगा। यानि अगर आपका टिकट सिर्फ WhatsApp चैट, गैलरी या PDF के रूप में सेव है, तो चेकिंग के दौरान परेशानी हो सकती है।
इसलिए अगली बार ट्रेन में सफर करने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपका टिकट RailOne ऐप में सही तरीके से उपलब्ध हो। रेलवे का ये नया नियम केवल रेल वन ऐप से बुक किए गए अनरिजर्वड (जनरल) डिजिटल टिकट के लिए है. रिजर्वेशन वाले सामान्य ई-टिकट के नियम पहले जैसे ही हैं।