2007 में रिलीज़ हुई कल्ट फिल्म आवारापन के 19 साल पूरे होने के मौके पर मेकर्स ने आवारापन 2 का टीज़र जारी कर दिया है। टीज़र में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने प्रतिष्ठित किरदार शिवम पंडित के रूप में नज़र आ रहे हैं। उनकी वापसी को एक भावनात्मक और रहस्यमयी अंदाज़ में दिखाया गया है। टीज़र की शुरुआत घायल और अकेले शिवम की झलक से होती है। इसमें इमोशन, एक्शन और दर्द का वही पुराना एहसास देखने को मिलता है ।
फिल्म का आइकॉनिक गाना ‘तो फिर आओ’ सुनाई देता है, जो दर्शकों के लिए नॉस्टैल्जिया का बड़ा कारण बना है। टीज़र में शिवम का डायलॉग—”इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा… या फिर मैं”—फिल्म के गंभीर और इंटेंस टोन की ओर इशारा करता है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसे विशेष फिल्म्स के बैनर तले Mukesh Bhatt और टीम ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में Disha Patani और Shabana Azmi भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। फैंस इमरान हाशमी की वापसी, शिवम पंडित के किरदार और पुराने संगीत की वापसी को लेकर उत्साहित हैं।