बड़ा झटका! फिर महंगा हुआ सिलेंडर,जानें नई कीमत!

बड़ा झटका! फिर महंगा हुआ सिलेंडर,जानें नई कीमत!
By New31 Uttarakhand

आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है।गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले मार्च में भी सिलिंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़े असर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं। इसी वजह से तेल कंपनियों की लागत में इजाफा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, कीमत बढ़ने से पहले सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू गैस सिलिंडर पर करीब 703 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था।लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अब रसोई का बजट भी प्रभावित होने लगा है। ऐसे में आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.