धर्मेंद्र की बायोपिक पर बोले बॉबी देओल- “उनके जैसा कोई नहीं हो सकता”

धर्मेंद्र की बायोपिक पर बोले बॉबी देओल- "उनके जैसा कोई नहीं हो सकता"
By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने अपने पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर कई भावुक बातें साझा की हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान बॉबी से पूछा गया कि अगर कभी धर्मेंद्र की बायोपिक बनाई जाए, तो उनके किरदार को सबसे बेहतर तरीके से कौन निभा सकता है। इस सवाल पर बॉबी देओल का जवाब चर्चा का विषय बन गया।

इंडिया टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में पहुंचे बॉबी देओल से दर्शकों में मौजूद एक व्यक्ति ने पूछा कि क्या धर्मेंद्र की बायोपिक में उनका किरदार वह खुद या उनके बड़े भाई सनी देओल निभा सकते हैं। इस पर बॉबी ने साफ शब्दों में कहा, “कोई नहीं।”

उन्होंने आगे कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक बेहद खास इंसान थे। बॉबी के मुताबिक, “उनके जैसा कोई नहीं हो सकता। वह जिस तरह के इंसान थे, वैसा दूसरा कोई कभी नहीं हो सकता।”

कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र के स्वभाव को लेकर भी सवाल किया गया। एक दर्शक ने कहा कि धर्मेंद्र बदतमीजी करने वालों पर काफी गुस्सा हो जाते थे। इस पर बॉबी देओल ने अपने पिता का बचाव करते हुए कहा कि धर्मेंद्र कभी भी किसी का अपमान या गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं कर पाते थे।

बॉबी ने बताया, “यह सच है कि पिताजी गुस्से में हाथ उठा देते थे और डांट भी देते थे, लेकिन उसके बाद वही व्यक्ति को अंदर बुलाकर खाना खिलाते थे, दूध पिलाते थे और जरूरत पड़ने पर नए कपड़े तक दिला देते थे। उनका दिल बहुत बड़ा था।”

धर्मेंद्र के प्रति सम्मान और प्यार आज भी लोगों के दिलों में कायम है। हाल ही में आयोजित ‘चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026’ में उन्हें मरणोपरांत ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बॉबी देओल ने अपने पिता की ओर से ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने धर्मेंद्र की विरासत और उनके योगदान को याद करते हुए भावुक पल भी साझा किए।

वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल जल्द ही निर्देशक अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंदर’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.