रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार का चौंकाने वाला खुलासा!

रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार का चौंकाने वाला खुलासा
By New31 Uttarakhand

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी, एक्शन और संवेदनशील विषयों को लेकर दर्शकों के बीच काफी बहस देखने को मिली। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर कई लोगों ने सवाल भी उठाए और इसे काल्पनिक बताया। अब इस बीच पाकिस्तानी पत्रकार आरिफ अजाकिया का बड़ा बयान सामने आया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आरिफ अजाकिया ने कहा कि फिल्म में कराची के लयारी इलाके और वहां के अपराध जगत को जिस तरह दिखाया गया है, वह हकीकत के काफी करीब है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने खुद अपने जीवन में उन हालातों को देखा है, जिन्हें फिल्म में दर्शाया गया है।

पत्रकार सौरभ द्विवेदी के साथ बातचीत में आरिफ अजाकिया ने बताया कि उनका जन्म और पालन-पोषण कराची के लयारी इलाके में हुआ है। उन्होंने कहा, “मैं लयारी में पैदा हुआ और वहीं बड़ा हुआ हूं। फिल्म में जो कुछ दिखाया गया है, वह काफी हद तक सच है।”

आरिफ अजाकिया ने यह भी बताया कि वह कराची के जमशेद टाउन के मेयर रह चुके हैं और इलाके की परिस्थितियों को करीब से जानते हैं। उनके इस बयान के बाद फिल्म को लेकर चल रही बहस को नई दिशा मिल गई है।

बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता मूल रूप से गुजरात के जूनागढ़ से थे। आरिफ के अनुसार, “मैं कराची में पैदा हुआ हूं, लेकिन मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं और मैं खुद को भारतीय मूल का मानता हूं।”

फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी एक भारतीय एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गुप्त मिशन पर काम करता है। फिल्म में आतंकवाद, खुफिया अभियान, सीमा पार गतिविधियां और अपराध जगत जैसे विषयों को प्रमुखता से दिखाया गया है। यही वजह है कि फिल्म रिलीज के बाद से लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए हैं, जबकि संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी अहम किरदार निभाए हैं। अब पाकिस्तानी पत्रकार के बयान के बाद फिल्म की कहानी और उसके वास्तविक घटनाओं से संबंध को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.