“कहते हैं प्यार इंसान को बेहतर बनाता है… लेकिन फिरोजाबाद में एकतरफा प्यार की सनक ने डेढ़ साल के मासूम आरव की जान ले ली। सोचिए, जिसने अभी ठीक से बोलना भी नहीं सीखा था, वो किसी की नफरत का शिकार बन गया। सवाल सिर्फ एक है—कोई इंसान इतना जल्लाद कैसे हो सकता है कि अपनी सनक में एक मासूम की जिंदगी छीन ले?बता दें की “शिकोहाबाद क्षेत्र में डेढ़ वर्षीय आरव की कथित तौर पर सड़क पर पटक-पटक कर हत्या कर दी गई।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक युवती से एकतरफा प्रेम करता था और उसके विवाह तथा बच्चे को अपने रिश्ते की राह में बाधा मानता था। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी।