UKPSC ने जारी किया उत्तराखण्ड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें सफल उम्मीदवारों की सूची

By New31 Uttarakhand

 उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा 3 अप्रैल 2022 को आयोजित की गई उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के पहले चरण यानि प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। ukpsc पीसीएस प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे एक लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है |

आयोग ने वृस्पतिवार, 26 मई 2022 की देर शाम यूकेपीएससी पीसीएस प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 में सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट, ukpsc.gov.in पर जारी की। ऐसे में जो उम्मीदवार उत्तराखण्ड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2021-22 में सम्मिलित हुए थे, वे यूकेपीएससी द्वारा जारी की गई मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।

इस लिंक पर क्लिक करके देखें अपना परिणाम

UKPSC उम्मीदवारों की प्राप्तांक और कट-ऑफ लिस्ट  भी जारी

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने यूकेपीएससी पीसीएस प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 की घोषणा और सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची के साथ ही साथ परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के प्राप्तांक भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक या इस डायरेक्ट लिंक से अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आयोग ने विभिन्न वर्गों (अनारक्षित, महिला, पूर्व सैनिक, विकलांग, अनाथ, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आदि) के लिए निर्धारित न्यूनतम अंक यानि कट-ऑफ भी जारी किया है। आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 94.0143 है, जबकि अनारक्षित महिला उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 79.6910 है। अन्य वर्गों के लिए कट-ऑफ इस लिंक से देखें।

UKPSC PCS Prelims Result 2022: फाइनल आंसर की भी जारी

UKPSC ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्रों के सभी सीरिज के लिए फाइनल आंसर-की भी जारी कर दिए हैं। इनसे उम्मीदवार अपने मार्क किए गए उत्तरों का मिलना करके अपने प्राप्तांकों को स्वयं सत्यापित कर सकते हैं। उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक से फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते है |

Date : 27-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.