EV कार चार्जिंग के दौरान लगी भीषण आग, 8 लोगों की हुई दर्दनाक मौत !

EV कार चार्जिंग के दौरान लगी भीषण आग, 8 लोगों की हुई दर्दनाक मौत !
By New31 Uttarakhand

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बंगाली चौराहे के पास स्थित एक रिहायशी इलाके में मंगलवार देर रात एक भयावह अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के 8 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया और घर के अंदर तक पहुंच गई।घर के अंदर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे हुए थे। आग लगने के बाद सिलेंडरों में एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई।

बताया जा रहा है कि मकान में करीब 15 गैस टंकियां मौजूद थीं, जिनमें से कई में विस्फोट हुआ। धमाके इतने तेज थे कि मकान का एक हिस्सा ढह गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। धुएं और लपटों ने कुछ ही मिनटों में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों में 12 साल की एक बच्ची, एक अन्य बच्चा, तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गलियों और भीषण आग के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं।

जिले के कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मकान की दो मंजिलों को खाली करा लिया गया है, जबकि तीसरी मंजिल की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और अंदर फंसा न हो।सूत्रों के अनुसार, हादसे के समय परिवार में एक पारिवारिक आयोजन चल रहा था, जिसके कारण कुछ रिश्तेदार भी घर में मौजूद थे। यही कारण है कि मृतकों की संख्या अधिक हो गई।इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और प्रशासन से सुरक्षा मानकों को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।यह हादसा एक बार फिर शहरी क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग और गैस सिलेंडरों के सुरक्षित उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.