वर्ल्ड कप जीत के बाद ईशान किशन के साथ दिखीं अदिति हुंडिया, जानिए कौन हैं ये मॉडल?

वर्ल्ड कप जीत के बाद ईशान किशन के साथ दिखीं अदिति हुंडिया, जानिए कौन हैं ये मॉडल
By New31 Uttarakhand

भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले साल 2024 में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीती थी। वहीं इस बार रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने फिर से वर्ल्ड कप जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप को लगातार दो बार जीतने वाली पहली टीम बन गई।फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया और फील्डिंग के दौरान भी कुछ अहम कैच पकड़कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन की काफी सराहना हो रही है।मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ी अपने परिवार और करीबियों के साथ जीत का जश्न मनाते नजर आए। इसी दौरान ईशान किशन भी अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ जीत का जश्न मनाते दिखे। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

कौन हैं अदिति हुंडिया?

अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली एक मशहूर मॉडल हैं और मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। उनका जन्म जयपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई इंटरनेशनल स्कूल ऑफ जयपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीबीए की डिग्री हासिल की।साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया पेजेंट की फाइनलिस्ट बनकर अदिति हुंडिया ने देशभर में पहचान बनाई। इसके बाद 2018 में मिस दिवा अवॉर्ड जीतने के बाद वह लगातार सुर्खियों में बनी रहीं।

फैशन और बिजनेस की दुनिया में भी सक्रिय

मॉडलिंग के साथ-साथ अदिति हुंडिया एक एंटरप्रेन्योर भी हैं। उन्होंने अपना देसी फैशन ब्रांड “लेबल अदिति हुंडिया” शुरू किया है, जो उनके बिजनेस करियर की दिशा में एक अहम कदम माना जाता है।इसके अलावा उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के साथ मिलकर डिजिटल कंटेंट तैयार किया है और कई फैशन कैंपेन में एंडोर्समेंट पार्टनरशिप के तहत काम किया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 2.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

आईपीएल में भी कई बार दिख चुकी हैं

अदिति हुंडिया पिछले कुछ वर्षों में कई बार आईपीएल मैचों के दौरान स्टेडियम में नजर आ चुकी हैं। उनकी मौजूदगी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है और उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो जाती हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति हुंडिया की अनुमानित नेट वर्थ करीब 16 से 25 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.