Chardham Yatra: पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Chardham Yatra: पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में आयोजित होने वाली पवित्र चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन कुल 1.24 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।सबसे अधिक पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुआ, जहां 42,405 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया। इसके बाद बद्रीनाथ धाम के लिए 36,580 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया। वहीं गंगोत्री धाम के लिए 22,764 और यमुनोत्री धाम के लिए 22,340 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।सुबह सात बजे से शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पर्यटन विभाग के अनुसार, सुबह सात बजे से वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। श्रद्धालु registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट और टूरिस्ट केयर उत्तराखंड मोबाइल एप के जरिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं।चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इससे यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

17 अप्रैल से शुरू होगा ऑफलाइन पंजीकरण

जो श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाएंगे, उनके लिए 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इसके लिए ऋषिकेश, हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान और विकासनगर में ट्रांजिट कैंपों पर पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे।

आधार कार्ड और ई-मेल आईडी से होगा पंजीकरण

भारतीय श्रद्धालुओं को पंजीकरण के लिए आधार कार्ड का उपयोग करना होगा, जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने चौबीस घंटे सक्रिय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 जारी किया है, जहां यात्रा से जुड़ी जानकारी और सहायता प्राप्त की जा सकती है।हर साल की तरह इस बार भी चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा, परिवहन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.