रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, 26 फरवरी को लेंगे सात फेरे

By New31 Uttarakhand

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपनी शादी को आधिकारिक रूप से कन्फर्म कर दिया है, और यह खबर फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा नोट साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि उनके फैंस ने उन्हें हमेशा प्यार से “VIROSH” नाम दिया है — अब वे अपने खास दिन को भी इसी नाम से मनाना चाहते हैं। उन्होंने लिखा कि उनके फैंस ने हमेशा उनका साथ दिया है और वह हमेशा उनके साथ हैं, इसलिए यह शादी “The Wedding of VIROSH” – यानी उनके नाम पर — फैंस को समर्पित है।

जो सबसे खास बात है वह यह कि उनकी लव स्टोरी वहीँ से शुरू हुई थी जहाँ लाखों लोगो ने पहली बार उन्हें देखा — यानी फिल्म Geetha Govindam के सेट पर। उस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, और समय के साथ यही रील-लाइफ केमिस्ट्री रियल-लाइफ लव में बदल गई। अब यह जोड़ा एक निजी शादी समारोह में 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में सात फेरे लेने वाला है, जो कि उनके जीवन की सबसे यादगार शुरुआत साबित होने वाली है। फैंस सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार कर रहे हैं और इस जोड़ी की नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.