छोटे भाई ने चाय के चक्कर में अपने ही भाई को काट घर में दफनाया!

By New31 Uttarakhand

झांसी के बिहारीपुरा मोहल्ले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छोटे भाई ने मामूली विवाद के बाद अपने बड़े भाई की हत्या कर दी और शव को घर के आंगन में दफना दिया। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है।घटना 10 फरवरी की बताई जा रही है। उस दिन घर में मां मौजूद नहीं थीं, वह मायके गई हुई थीं। आरोपी मुसारिब बेग को चाय पीनी थी। वह ऊपर से नीचे आया और बड़े भाई तारिक बेग का दरवाजा खटखटाया। नींद खराब होने की बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर मुसारिब ने कुल्हाड़ी से तारिक के सिर पर वार कर दिया।

गंभीर चोट लगने से तारिक की मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने की कोशिश की। उसने घर के आंगन में करीब 6 फीट गहरा गड्ढा खोदा और भाई के शव को दफना दिया। शक न हो, इसलिए उस जगह पर ईंटें बिछाईं और ऊपर से कूलर रख दिया।इसके बाद मुसारिब थाने पहुंचा और भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। वह रोज की तरह नौकरी पर जाता रहा और उसी घर में रहता रहा।मृतक के मामा मोहम्मद सलीम को मुसारिब पर शक हुआ। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर पुलिस ने मुसारिब को हिरासत में लेकर पूछताछ की।सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आंगन की खुदाई कर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि झगड़े के दौरान गुस्से में उसने यह कदम उठाया। उसने यह भी कहा कि भाई की याद और इस राज का बोझ उसे परेशान कर रहा था। घटना के समय उसकी पत्नी भी घर पर नहीं थी।एक पल के गुस्से ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.